रुद्रपुर। संजयनगर खेड़ा में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा आयोजित भव्य दुर्गा पूजा समारोह में रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के भव्य दिव्य पंडाल में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक ने क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
विधायक बोले जिस प्रकार दुर्गा पूजा के अवसर पर पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा के दर्शन कर श्रद्धालु भक्तिभाव से पूजा-अर्चना कर रहे थे। पूरे परिसर में धार्मिक आस्था और उत्साह का वातावरण बना हुआ था। विधायक शिव अरोरा ने आयोजन समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उन्हें दुर्गा पूजा पर्व की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि मां दुर्गा के भव्य दिव्य पंडाल में आकर मन को सुखद शांति और आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति होती है। मां दुर्गा की आराधना हमें शक्ति, साहस, सद्भाव और अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा हमारी समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है, जो समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है।
विधायक ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को एक सूत्र में बांधने के साथ ही हमारी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं। उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे तथा सभी के परिवारों पर मां का आशीर्वाद सदैव बना रहे।
इस अवसर पर रोबिन विश्वास, शिव कुमार राय, अखिल विश्वास, अमल मंडल,श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष प्रणव रॉय (पिंटू), उपाध्यक्ष जयंत मंडल, भवदेव स्वर्णकार, संजीत साना एवं सूरज बाली, सचिव दीपक रॉय (टिटू), उपसचिव कृष्ण मंडल, विश्वजीत बाली, विशाल मलिक एवं बिंदु साहनी, कोषाध्यक्ष सौरभ मिश्री (गोलू), सह कोषाध्यक्ष विशाल साना, ऑडिटर नेपाल विश्वास, आयुष विश्वास एवं सूरज मिश्री तथा मीडिया प्रभारी राहुल मंडल, मनीष बल्लर एवं प्रशांत मंडल सहित कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
