- भगवान राम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का किया आह्वान, बोले—रामलीला भारतीय संस्कृति और मर्यादाओं का प्रतीक
दिनेशपुर। श्री रामलीला कमेटी दिनेशपुर की ओर से आयोजित रामलीला मंचन का रविवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि रामलीला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और मर्यादाओं का प्रतीक है। भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। रामलीला के माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों से जुड़ने का अवसर मिलता है।
उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचता है और हमारी सांस्कृतिक परंपराएं भी जीवंत बनी रहती हैं।
कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर रामलीला कमेटी के भोला शर्मा, नीटू गाबा, राजीव कालरा, प्रमोद अरोरा, दीपक मक्कड़, राजेश नारंग, योगेश मिगलानी, अशोक अरोड़ा, अजय मिश्रा, अशोक कालड़ा, मांगेराम शर्मा, संजीव बटला, अशोक ग्रोवर, बरीत चावला, शिवम शर्मा, प्रदीप खुराना, अवनीश मिड्ढा, दीपंकर, ललित सिंह बिष्ट, सुनील चुग, आनंद शर्मा, अंकित बटला, आकाश बटला और केरू मंडल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
