- रामलीला के मुख्य मंच के सौंदर्यीकरण पर कमेटी ने जताया आभार, हजारों श्रद्धालुओं के साथ विधायक ने लिया भव्य मंचन का आनंद
रुद्रपुर। रुद्रपुर बस स्टैंड के समीप आयोजित होने वाली शहर की प्राचीन एवं प्रसिद्ध मुख्य रामलीला में क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रभु श्रीराम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर रामलीला का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर रामलीला परिसर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। रामलीला देखने पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम के जयकारों के साथ आयोजन का स्वागत किया।

श्री रामलीला कमेटी श्री राम नाटक क्लब के पदाधिकारियों ने विधायक शिव अरोरा का अंगवस्त्र एवं राम दरबार भेंट कर स्वागत-अभिनंदन किया। कमेटी के पदाधिकारियों ने रामलीला के मुख्य मंच का पिछले वर्ष सौंदर्यीकरण विधायक निधि के माध्यम से करवाए जाने पर मंच से उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मंच के सौंदर्यीकरण से रामलीला की भव्यता में वृद्धि हुई है और श्रद्धालुओं को बेहतर वातावरण में प्रभु श्रीराम की लीलाओं का दर्शन करने का अवसर मिल रहा है।
इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा कि रुद्रपुर की यह प्राचीन रामलीला शहर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। वर्षों से आयोजित हो रही इस रामलीला को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और मर्यादाओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम भी है।
विधायक ने कहा कि वह स्वयं प्रतिवर्ष रुद्रपुर की इस रामलीला को देखने आते हैं। यहां कलाकारों द्वारा प्रभु श्रीराम के जीवन प्रसंगों का जिस भावपूर्ण और सुंदर तरीके से मंचन किया जाता है, वह दर्शकों को रामायण के प्रसंगों से जोड़ देता है। कलाकार अपने अभिनय, संवाद और प्रस्तुति के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवंत करते हैं। रामलीला का मंचन श्रद्धालुओं के मन में भक्ति भाव जागृत करने के साथ ही उन्हें सत्य, धर्म और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन त्याग, सेवा, कर्तव्यनिष्ठा, सत्य और आदर्श आचरण का प्रतीक है। भगवान श्रीराम ने अपने जीवन में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद मर्यादा और धर्म का पालन किया। उनके आदर्श आज भी समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रासंगिक हैं। रामलीला के माध्यम से इन जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य सराहनीय है।
विधायक शिव अरोरा ने रामलीला के सफल आयोजन के लिए श्री रामलीला कमेटी श्री राम नाटक क्लब के पदाधिकारियों, आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं और सभी कलाकारों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इतने वर्षों से रामलीला की परंपरा को निरंतर बनाए रखना और प्रत्येक वर्ष इसे आकर्षक स्वरूप में प्रस्तुत करना कमेटी के समर्पण एवं परिश्रम को दर्शाता है। रामलीला के सभी पात्र बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और उत्कृष्ट अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने रामलीला में उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं के साथ भगवान श्रीराम की लीलाओं के सुंदर मंचन का आनंद लिया। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। प्रभु श्रीराम के प्रसंगों के मंचन के दौरान दर्शक भाव-विभोर नजर आए। विधायक ने सभी श्रद्धालुओं को रामलीला की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आस्था, सद्भाव और आपसी जुड़ाव को मजबूत करते हैं।
उन्होंने रामलीला कमेटी को आयोजन की निरंतरता बनाए रखने तथा रुद्रपुर की इस गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा को और भव्य रूप से आगे बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान कमेटी से सुशील गाबा, नरेश शर्मा, कोषाध्यक्ष अमित गंभीर, समाज सेवी राजकुमार खनिजो, राजीव चावला, विजय विर्मानी, सचिन मुंजाल, राजेश कामरा, उमेश पासरिचा मनीष गगनेजा, संजीव कुमार रामकिशन कनोजिया, हरीश अरोरा, वैभव ग्रोवर, मनोज मदान, सुनील यादव, मनोज मित्तल, राजेश अरोरा, विक्की घई, सुन्नी पासवान, आदि लोग मौजूद रहे।
