IMG-20261018-WA0136
  • वार्ड नंबर 20 की पुरानी गल्ला मंडी में आयोजित समारोह में उमड़े समाज के लोग, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार

किच्छा। उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री नियुक्त होने के बाद सुरेश कोली का किच्छा में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। किच्छा के वार्ड नंबर 20 स्थित पुरानी गल्ला मंडी में कोली समाज की ओर से आयोजित समारोह में समाज के लोगों और क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान दर्जा राज्यमंत्री एवं किच्छा प्रभारी सुरेश कोली ने सभी समाज बंधुओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की।

मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार

सुरेश कोली ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक सामान्य बस्ती में रहने वाले पार्टी कार्यकर्ता को इतना बड़ा दायित्व और सम्मान देकर कार्यकर्ताओं के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने इस सम्मान के लिए मुख्यमंत्री का समस्त कोली समाज और क्षेत्रवासियों की ओर से आभार जताया।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि पूरे कोली समाज, समर्पित कार्यकर्ताओं और समाजसेवा एवं जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करने वाले सभी लोगों का सम्मान है। समाज के लोगों से मिले स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास से उन्हें जनसेवा के मार्ग पर और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम में मनमोहन सक्सेना, संजीव सिंह, विशाल चौहान, राकेश वाल्मीकि, धनीराम, मुकेश कोली, राजेश कोली, राजकुमार कोली, रामचंद्र कोली, राजू कोली, प्रदीप कोली, संजय कोली, महेश कोली, सुभाष कुमार, कुशल कुमार, ओमप्रकाश कोली, मुकेश कश्यप, छोटेलाल, आमना कोली, चंद्रकरण कोली, पवन कोली और कल्लू कोली सहित सैकड़ों समाज बंधु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

अंत में सुरेश कोली ने सभी लोगों के अपार स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!