- कोली समाज और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से किया सम्मान, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की
रुद्रपुर। मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित भगवान महाकाल के दर्शन कर लौटे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का रम्पुरा में कोली समाज एवं स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। उनके साथ महाकाल दर्शन यात्रा में शामिल ललित सिंह बिष्ट, राजेश ग्रोवर, आनंद शर्मा, जगदीश सुखीजा, राजकुमार भुसारी और रामसेवक कोली का भी स्वागत किया गया।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि भगवान महाकाल के दर्शन से उन्हें आध्यात्मिक ऊर्जा और नई प्रेरणा प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि महाकाल का आशीर्वाद सभी प्रदेशवासियों पर बना रहे तथा प्रदेश में सुख, समृद्धि और खुशहाली का वातावरण कायम रहे। उन्होंने समाज में आपसी सौहार्द, सेवा और जनकल्याण की भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया।
स्वागत समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने महाकाल दर्शन यात्रा से लौटे सभी श्रद्धालुओं का अभिनंदन करते हुए उनके स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था और जनसेवा के महत्व पर भी विचार साझा किए गए।
इस अवसर पर कांग्रेस महानगर उपाध्यक्ष सुनील चुघ, हिम्मतराम कोली, दिनेश कोली, चंद्रभान कोली, रामसेवक, राकेश कोली, राजेश कोली, राजू गुप्ता, अनूप कोली, सतीश कोली, कुँवरपाल कोली सहित बड़ी संख्या में कोली समाज के लोग एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
