IMG-20260918-WA0045
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत नानकमत्ता पुलिस की कार्रवाई, 55.02 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद

रुद्रपुर/नानकमत्ता। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत नानकमत्ता पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 55.02 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद की है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, क्षेत्राधिकारी खटीमा नीरज सेमवाल के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक के नेतृत्व में चौकी प्रतापपुर पुलिस टीम ने 17 सितंबर 2026 को नशे की तस्करी और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने निशान सिंह (54) निवासी ग्राम मिलकमाफी, नानकमत्ता के कब्जे से 36 ग्राम स्मैक बरामद की, जिसका शुद्ध वजन 35.37 ग्राम पाया गया।

वहीं, दूसरे आरोपी गुरुचरन सिंह (30) निवासी ग्राम गौनसवाल, जिला जालंधर, पंजाब, हाल निवासी कच्ची खमरिया, नानकमत्ता के कब्जे से 20.28 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसका शुद्ध वजन 19.65 ग्राम था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से स्मैक तस्करी में प्रयुक्त i20 कार संख्या UK06BG-8090 भी बरामद की है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली नानकमत्ता में FIR संख्या 210/26, धारा 8/21/60 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से स्मैक की खरीद-फरोख्त और तस्करी के संबंध में पूछताछ की जा रही है तथा उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम में SHO संजय पाठक, उपनिरीक्षक राजेंद्र पंत, हेड कांस्टेबल रघुनाथ गोस्वामी, कांस्टेबल गिरीश चंद्र और कांस्टेबल दीपक कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि नानकमत्ता क्षेत्र में नशे की तस्करी और बिक्री में संलिप्त अपराधियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!