IMG-20260918-WA0062
  • रुद्रपुर में आंबेडकर प्रतिमा के समक्ष कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पीड़ितों को न्याय दिलाने की उठाई मांग

रुद्रपुर। महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों और अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को रुद्रपुर मुख्य बाजार स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग उठाई।

धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि भाजपा शासन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों का हवाला देते हुए उत्तराखंड में महिला अपराधों को चिंता का विषय बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाने में विफल रही है।

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि महिलाओं के साथ अपराध करने वालों के खिलाफ बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड समेत महिलाओं से जुड़े मामलों में पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सरकार को अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार महिलाओं की सुरक्षा और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग उठाती रही है। उन्होंने महिला अपराधों के मामलों में त्वरित कार्रवाई और दोषियों को सजा दिलाने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड का उल्लेख करते हुए कहा कि घटना को चार वर्ष हो चुके हैं, लेकिन परिवार को अब भी पूर्ण न्याय का इंतजार है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मामले में निष्पक्ष जांच और कथित वीआईपी एंगल से जुड़ी कार्रवाई को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब तक हर पीड़ित बेटी को न्याय नहीं मिलता, पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।

धरने में पार्षद बाबू साहब, जकी रजा, अलका पाल, दिनेश पंत, सुनील चुघ, पवन बिष्ट, राजवीर सिंह विर्क, ममता हाल्दार, इंदुमान, गोपाल भसीन, बाबू खान, जितेन्द्र सरस्वती, सरोज शर्मा, ज्योति टम्टा, सुशील बत्रा, चेतन मांगट, रामकुमार गुप्ता, रंजीत तिवारी, कुंदन टम्टा, प्रदीप यादव, मुशर्रफ हुसैन, बबलू सागर, सद्दाम पाशा, आसीत बाला, राधेश्याम बंसल, राजू सागर, उमा सरकार, जमुना प्रसाद कोली, आबिद हुसैन, सतीश कुमार, जयदेव मिस्त्री, उमर खान, दिनेश कोली, मोहन कुमार, फरमान सिद्दीकी, शिवम सागर और फैज राज खान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!