IMG-20260718-WA0014
  • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में कार्रवाई, 8.70 लाख रुपये की स्मैक और तस्करी में प्रयुक्त बाइक बरामद

ऊधम सिंह नगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत नानकमत्ता पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 28.74 ग्राम स्मैक (हेरोइन) के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख 70 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी कब्जे में ले ली है।

पुलिस के अनुसार, क्षेत्राधिकारी खटीमा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नानकमत्ता के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान 17 जुलाई 2026 को सोनू सिंह (21 वर्ष) पुत्र तारा सिंह, निवासी ज्ञानपुर गोढ़ी, कोतवाली नानकमत्ता को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक पारदर्शी प्लास्टिक की पन्नी में 29.34 ग्राम स्मैक (पन्नी सहित) तथा 28.74 ग्राम शुद्ध स्मैक बरामद हुई।

आरोपी के विरुद्ध कोतवाली नानकमत्ता में एफआईआर संख्या 154/2026 के तहत धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UK06BG-9267) भी बरामद कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि कोतवाली क्षेत्र में स्मैक तस्करी और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में एसएचओ संजय पाठक, उपनिरीक्षक मनोज जोशी, उपनिरीक्षक नवल किशोर, कांस्टेबल श्याम सिंह थापा और कांस्टेबल नवीन जोशी शामिल रहे।

error: Content is protected !!