IMG-20260914-WA0119
  • पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कांग्रेस में शामिल हुए युवाओं व ग्रामीणों का किया स्वागत, आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूत करने का लिया संकल्प

रुद्रपुर। ग्राम महेशपुर में आयोजित जनसभा के दौरान सैकड़ों युवाओं और ग्रामीणों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की मौजूदगी में आकाश बाठला एवं अंकित बाठला के संयुक्त प्रयास से आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने कांग्रेस की विचारधारा में आस्था जताते हुए पार्टी के साथ जुड़ने का संकल्प लिया।

कांग्रेस में शामिल होने वाले युवाओं और ग्रामीणों का पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने माल्यार्पण कर एवं कांग्रेस का झंडा देकर स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस समर्थकों ने पार्टी के पक्ष में नारे लगाए और आगामी विधानसभा चुनाव में राजकुमार ठुकराल को विजयी बनाने का संकल्प लिया।

ठुकराल ने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से विकास कार्यों की कमी से परेशान है। उनके अनुसार पिछले साढ़े चार वर्षों से क्षेत्र के विकास कार्य प्रभावित हैं, जिसके चलते ग्रामीणों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों पर क्षेत्र की उपेक्षा और विकास कार्यों में उदासीनता का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में जनता कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है और लगातार लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। ठुकराल ने कांग्रेस में शामिल हुए सभी युवाओं और ग्रामीणों का स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विशाल, हिमांशु, अमन, अभय, अभिषेक, आकाश, अजीत, अनिल, हरीश, फुरकान, कपिल, करन, मनीष, कृष्णा, अतुल, मयंक, विकास, नितेश, मोहित, सजल, प्रियांशु, श्यामदेव, शानू, संदीप, शौर्य, विशेष, चंदू, शिवा, लक्की, बरकत, रोहन, अरुण, मोहन, सचिन, प्रसन्नजीत, अजय, विजय, ओमकार, विपुल, हनी, सुदर्शन, राजा, शिवम, सुनील, गुड्डू, रोहित, अखिल, अमृत, आनंद, अनिकेत, अनुज, राजू, चीनू, हर्ष, अर्जुन, दिव्यांशु, गौरव, अमरजीत, दीपक, प्रिंस, विनीत, हरबंश व खुश सहित कई युवा एवं ग्रामीण कांग्रेस में शामिल हुए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य पति तेज सिंह, पूर्व प्रधान पिपलिया दिनेश पंत, अशोक राय, सुनील चुग, आशीष बाला, नासिर अली, करण रंधावा, गुरनाम सिंह कालड़ा, अंकित बाठला, आकाश बाठला, रामकुमार गुप्ता, राजेंद्र मौर्य, कुंवर पाल कोली, सुदीप ठाकुर, केरु मंडल, विजय बहादुर, जसपाल सिंह, वरुण सरकार, वंश शर्मा, विजय शंकर, रेशम सिंह, परितोष हाल्दार, आरिफ गाजी, अशोक विश्वास, रोहित घीक, प्रदीप यादव, आकाश विश्वास, गुरदयाल सिंह, अमरपुर ग्राम प्रधान राम सिंह, संजय ठुकराल, गगन ग्रोवर, सुमित बटला, दीपक मल्होत्रा, विकास बंसल, संजय सैनी सहित कई लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!