IMG-20261004-WA0028
  • होटल रेडिशन में हुई मुलाकात, भाजपा में शामिल होने पर कौशिक ने दी बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

रुद्रपुर। शनिवार देर रात नैनीताल रोड स्थित होटल रेडिशन में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से भाजपा नेता एवं उत्तराखंड प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की सदस्य तथा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रुद्रपुर मीना शर्मा ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच काफी देर तक प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालातों को लेकर चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान मीना शर्मा ने मदन कौशिक का शॉल ओढ़ाकर एवं बुके भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर श्री कौशिक ने मीना शर्मा के भाजपा में शामिल होने पर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

इस दौरान भाजपा नेता अनिल शर्मा, ब्राह्मण समाज के प्रमुख नेता राम किशन शर्मा, वी.डी. शर्मा सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान विभिन्न राजनीतिक एवं संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा हुई।

मीना शर्मा ने कहा कि मदन कौशिक से हुई मुलाकात सकारात्मक रही और राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। उन्होंने श्री कौशिक का आभार भी व्यक्त किया।

error: Content is protected !!