IMG-20261128-WA0010
  • पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने के दिए निर्देश

बाजपुर। जनपद में प्रभावी पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एसएसपी मणिकांत मिश्रा लगातार पुलिस व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। इसी क्रम में 27/28 नवंबर की मध्यरात्रि करीब 12:30 बजे एसएसपी अचानक कोतवाली बाजपुर पहुंच गए और औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने थाना परिसर का जायजा लेते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। एसएसपी के अचानक कोतवाली पहुंचने से पुलिसकर्मियों में हलचल देखने को मिली।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को सतर्कता, अनुशासन और पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने जनपद में कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिसिंग में निरंतर सक्रियता बनाए रखने पर जोर दिया।

error: Content is protected !!