- दिनेशपुर पुलिस ने चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद की, मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा
दिनेशपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देश पर जिले में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और लंबित मामलों के शीघ्र अनावरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनेशपुर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने घर में घुसकर मोटरसाइकिल चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।
पुलिस के अनुसार, 03 अक्टूबर 2026 को ग्राम पंचाननपुर निवासी राम बहादुर ने थाना दिनेशपुर में तहरीर देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुसकर उनकी हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल संख्या UK06S7675 चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर थाना दिनेशपुर में FIR संख्या 159/2026, धारा 305(A) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया और आरोपी की तलाश शुरू की गई।
मामले के शीघ्र अनावरण के लिए पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के साथ ही संभावित स्थानों पर सुरागरसी-पतारसी और चेकिंग शुरू की। 04 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम जाफरपुर सुपर मार्केट कॉलोनी से जाने वाले मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया।
इसी दौरान पुलिस टीम को एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक ने मोटरसाइकिल वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया। जांच के दौरान मोटरसाइकिल चोरी की पाए जाने पर आरोपी की पहचान अमित कुमार पुत्र नित्यानंद व्यापारी, निवासी नेतानगर, थाना दिनेशपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल संख्या UK06S7675 बरामद की। पुलिस के मुताबिक, मामले में नियमानुसार अन्य धाराओं की वृद्धि करते हुए आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामद मोटरसाइकिल: हीरो स्प्लेंडर प्लस, नीला रंग, रजिस्ट्रेशन नंबर UK06S7675। चैसिस नंबर MBLHA10EZBHF13261 और इंजन नंबर HA10EFBHF14438 है।
पुलिस टीम में अ0उ0नि0 होशियार सिंह, कानि0 गंगा सिंह, कानि0 देवराज सिंह और कानि0 महेन्द्र सिंह शामिल रहे।
