IMG-20260622-WA0040
  • बीच सत्र स्कूल बंद करने के निर्णय को बताया गैर-जिम्मेदाराना, 400 छात्रों के भविष्य पर जताई चिंता

रुद्रपुर। शिमला पिस्तौर स्थित क्रिम्सन वर्ल्ड स्कूल में उस समय माहौल गरमा गया जब पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने स्कूल परिसर पहुंचकर अभिभावकों और प्रबंधन से बातचीत की। उन्होंने इस पूरे मामले की जानकारी मुख्य शिक्षा अधिकारी को भी दी और स्कूल प्रबंधन के निर्णय पर गंभीर सवाल उठाए।

पूर्व विधायक ने कहा कि बीच शैक्षणिक सत्र में स्कूल को बंद करना किसी भी रूप में न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन की लापरवाही और “हिटलरशाही” रवैये के कारण लगभग 400 छात्र-छात्राओं का भविष्य संकट में पड़ गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि इस फैसले से 80 से अधिक अध्यापक और अन्य स्टाफ के रोजगार पर भी खतरा मंडरा रहा है। ठुकराल ने सवाल उठाया कि प्रबंधन को ऐसा निर्णय लेने का अधिकार किसने दिया, जिससे बच्चों की पढ़ाई और शिक्षकों की आजीविका दोनों प्रभावित हों।

पूर्व विधायक ने प्रशासन से मांग की कि स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाए और यदि आवश्यक हुआ तो वह स्वयं भी कानूनी कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन को अपना निर्णय तुरंत वापस लेना चाहिए ताकि छात्रों का भविष्य सुरक्षित रह सके।

error: Content is protected !!