IMG-20260622-WA0032
  • पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में रम्पुरा क्षेत्र के लोगों ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को फूलमालाएं पहनाकर जताया आभार

रुद्रपुर। रम्पुरा कटोरी मंदिर क्षेत्र से गत 20 जून को लापता हुए मासूम शिव के सकुशल बरामद होने पर रम्पुरा क्षेत्र के नागरिकों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया। नागरिकों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई, संवेदनशीलता और सक्रिय कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस टीम को फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया।

कोतवाली स्थित सीओ कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में पुलिस क्षेत्राधिकारी विभव सैनी, प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू, वरिष्ठ उपनिरीक्षक खुशवंत सिंह तथा रम्पुरा पुलिस चौकी प्रभारी पंकज को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि पुलिस की तत्परता और लगातार किए गए प्रयासों के चलते मासूम शिव सकुशल अपने परिजनों तक पहुंच सका। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मानवीय संवेदनाओं को समझते हुए परिवार की खुशियां लौटाने का सराहनीय कार्य किया है।

कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यों से आम जनता का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत होता है। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह की संवेदनशील और प्रभावी पुलिसिंग की अपेक्षा जताई।

इस अवसर पर जगदीश राठौर, मीना राठौर, रामगोपाल राठौर, चमेली, विद्या देवी, रितेश राठौर, क्रांति देवी कोली, राजेश गर्ग, राजा राठौर, दिनेश कोली, राजू गुप्ता, सुरेश, विशाल राठौर, संजय कोली, पिंटू राठौर, आकाश राठौर, धर्मेंद्र राठौर, नरेश राठौर, राहुल राठौर, करन राठौर, पुष्पा राठौर, पप्पू राठौर, कुंवर पाल कोली, हिम्मत राम कोली सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!