file_0000000096dc71fa90a34eef70df64f9
  • वायरल वीडियो का लिया संज्ञान, पुलभट्टा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों पक्षों के आरोपियों को दबोचा

रुद्रपुर/किच्छा। किच्छा-पुलभट्टा हाईवे पर सड़क पर हुड़दंग और मारपीट करने वालों के खिलाफ ऊधमसिंहनगर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर थाना पुलभट्टा पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों के कुल 08 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, 04 जून 2026 को सिरौलीकला के पास आपसी विवाद के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट और हंगामे की घटना हुई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अजय गणपति ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

निर्देशों के क्रम में थाना पुलभट्टा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से जुड़े 08 लोगों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था भंग करने, सड़क पर हुड़दंग करने और आमजन की सुरक्षा को प्रभावित करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!