- ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, शराब के नशे में फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस; खेतों में भागे आरोपी को पीछा कर दबोचा
सितारगंज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाया जा रहा ऑपरेशन प्रहार लगातार असरदार साबित हो रहा है। इसी अभियान के तहत सितारगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो बंदूकों और 8 जिंदा कारतूसों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति शराब के नशे में अपने घर के बाहर गाली-गलौज कर रहा है और बंदूक से फायरिंग कर चुका है। सूचना मिलते ही सितारगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी घर की गैलरी से दो बंदूकें और कारतूस बेल्ट लेकर खेतों की ओर भाग निकला। पुलिस टीम ने तत्काल पीछा शुरू किया और रात में घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेतों से आरोपी को दौड़कर पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंदीप सिंह पुत्र हरबंस सिंह, निवासी तिगड़ी फार्म, चौकी सरकड़ा, कोतवाली सितारगंज, उम्र 47 वर्ष के रूप में हुई है।
आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक नाली 12 बोर बंदूक, एक दो नाली .315 बोर बंदूक और कारतूस बेल्ट में लगे 8 जिंदा 12 बोर कारतूस बरामद किए हैं।
मामले में कोतवाली सितारगंज में एफआईआर संख्या 392/2026 के तहत धारा 25(1-ख)(क) आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
यह कार्रवाई एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जावेद मलिक, उपनिरीक्षक दीपक तिवारी (चौकी प्रभारी सरकड़ा), कांस्टेबल संदीप सजवान, विजय कुमार एवं वीरेंद्र कुमार।
