- किच्छा पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई में 02 तमंचे, 02 जिंदा कारतूस और बाइक बरामद
किच्छा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में अपराधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत किच्छा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों से दो अभियुक्तों को अवैध तमंचों और जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, पहली कार्रवाई में जितेन्द्र कश्यप (19) निवासी वार्ड नंबर 16, किच्छा को चीनी मिल के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
वहीं दूसरी कार्रवाई में रोहित कश्यप (22) निवासी विकास कॉलोनी, वार्ड नंबर 16, किच्छा को किशनपुर किच्छा से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ऊधमसिंहनगर पुलिस ने कहा कि अवैध हथियारों और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
