IMG-20260822-WA0039
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत गदरपुर पुलिस की कार्रवाई, मोटरसाइकिल से डोडा ले जा रहा था आरोपी

गदरपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देश पर जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत गदरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल से अवैध डोडा ले जा रहे एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 6.705 किलोग्राम अवैध डोडा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार 22 अगस्त 2026 को गदरपुर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान गदरपुर एनएच-74 पर वन विभाग बैरियर मसीद से करीब 50 मीटर पहले काशीपुर हाईवे पर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.705 किलोग्राम अवैध डोडा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंगली पुत्र रामभरोसे, निवासी ग्राम बिहारीपुर छेमरा, थाना दातागंज, जनपद बदायूं, उत्तर प्रदेश, उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर कोतवाली गदरपुर में FIR संख्या 249/2026, धारा 8/18/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से डोडे के अलावा एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अपराध/पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के कुशल पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज पाण्डेय, प्रभारी चौकी महतोष, हेड कांस्टेबल 70 पूरन आर्या और कांस्टेबल 1312 सीपी कुन्दन सिंह शामिल रहे।

error: Content is protected !!