IMG-20260822-WA0026
  • पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने ज्योति प्रज्वलित कर किया शुभारंभ, सात वर्षों से हो रहा आयोजन

रूद्रपुर। गंगापुर रोड स्थित तपस्या विहार कॉलोनी में मुल्तान जोत महोत्सव श्रद्धा और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने विधिवत ज्योति प्रज्वलित कर किया। श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि तपस्या विहार कॉलोनी में लगातार सात वर्षों से मुल्तान जोत महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूती मिलती है।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में सभी वर्गों की भागीदारी सामाजिक एकता का संदेश देती है। ठुकराल ने आयोजन समिति और श्रद्धालुओं को महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में सुनील त्यागी, विकास बंसल, सुदीप ठाकुर, केरू मंडल, मनोज छाबड़ा, विनोद पाल, विजय अरोरा, परवेश कोली, हरीश कोली, गौरव मक्कड़, राजीव कुमार, हरीश मिश्रा, योगेश त्यागी, राकेश तंवर, संदीप चौलान, मनमोहन रावत, संजय शर्मा, ओमदत्त कश्यप, ललित दुम्का, जानकी प्रसाद, कोस्तुबा डंगवाल, प्रदीप पाल, गंगा राम, धनी राम, सुनील सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!