- पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख-शांति और समृद्धि की कामना की
रूद्रपुर। ठाकुरनगर वार्ड नंबर दस स्थित सार्वजनिक श्री श्री मां मनसा देवी मंदिर में आयोजित श्री श्री मां मनसा देवी पूजा महोत्सव श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। महोत्सव में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
महोत्सव के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजकों की ओर से पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का स्वागत किया गया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
राजकुमार ठुकराल ने कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े हुए हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव मजबूत होता है। उन्होंने मां मनसा देवी से क्षेत्रवासियों सहित सभी लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की तथा आयोजन समिति को महोत्सव के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में कमेटी अध्यक्ष उमाशंकर मंडल, महामंत्री रोहित सरकार, जगदीश दास, जय तरफदार, ज्योतिन साना, राम कुमार गुप्ता, जीत बाछाड़, अविनाश, विजय विश्वास, केरू मंडल, दीपांकर मंडल, आशुतोष विश्वास सहित अन्य श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
