IMG-20260821-WA0017
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत रुद्रपुर पुलिस की कार्रवाई, ₹1,810 नकद भी बरामद

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के सख्त निर्देशों के तहत कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12.19 ग्राम अवैध स्मैक और ₹1,810 नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, 20 अगस्त 2026 की रात कोतवाली रुद्रपुर पुलिस टीम रामपुर रोड से ब्लॉक रोड की ओर गश्त और चेकिंग कर रही थी। आश्रम पद्धति विद्यालय के पास पशु चिकित्सालय के सामने पुलिस वाहन की रोशनी देखकर एक व्यक्ति तेजी से काशीपुर रोड की ओर जाने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12.19 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम फिरोज खान (38), पुत्र शकील खान, निवासी वार्ड नंबर 26, सीरगोटिया, रुद्रपुर बताया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने स्मैक का सेवन करने और अपनी नशे की जरूरत पूरी करने के लिए स्मैक बेचने की बात बताई। तलाशी में मिले ₹1,810 नकद को भी आरोपी ने स्मैक बिक्री से प्राप्त होना बताया।

मामले में कोतवाली रुद्रपुर में FIR संख्या 426/2026, धारा 8/21 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी

  • 12.19 ग्राम अवैध स्मैक
  • ₹1,810 नकद

पुलिस टीम

उपनिरीक्षक दीपक कौशिक, प्रभारी चौकी रम्पुरा; उपनिरीक्षक धीरज टम्टा; उपनिरीक्षक नरेश चन्द्र पन्त; हेड कांस्टेबल सुरेश सिंह; हेड कांस्टेबल कृष्णा प्रसाद; कांस्टेबल महेंद्र कुमार और हेड कांस्टेबल राजकुमार शामिल रहे।

error: Content is protected !!