Screenshot_2026_0711_150626
  • सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने की कार्रवाई, वाहन चालकों से लिखित माफीनामा लिया और भविष्य में नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी

काशीपुर। जसपुर-काशीपुर हाईवे पर थार और स्कॉर्पियो वाहनों के काफिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले युवकों पर काशीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए संबंधित वाहनों और उनके चालकों की पहचान कर सभी वाहनों को कब्जे में लिया गया तथा मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई 2026 को जसपुर-काशीपुर हाईवे पर कुछ युवक थार एवं स्कॉर्पियो वाहनों में झुंड बनाकर सड़क पर वाहन चला रहे थे, जिससे यातायात नियमों का उल्लंघन हुआ। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर काशीपुर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और संबंधित वाहन चालकों को कोतवाली बुलाया।

कार्रवाई के दौरान सभी वाहन चालकों से भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही न करने का लिखित माफीनामा लिया गया। इसके बाद उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में स्टंटबाजी, रेसिंग, ओवरस्पीडिंग या यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

काशीपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि कुछ क्षणों का रोमांच किसी की भी जान जोखिम में डाल सकता है। वाहन हमेशा निर्धारित गति सीमा के भीतर और यातायात नियमों का पालन करते हुए चलाएं। पुलिस ने कहा कि सुरक्षित ड्राइविंग ही स्वयं, परिवार और अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

error: Content is protected !!