- धार्मिक आयोजन संस्कृति और परंपराओं के प्रतीक, समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को करते हैं मजबूत: राजकुमार ठुकराल
रुद्रपुर। दुर्गा पूजा के अवसर पर ट्रांजिट कैंप में निकाली गई कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
राजकुमार ठुकराल ने कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव की भावना मजबूत होती है। धार्मिक कार्यक्रम लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने के साथ ही सामाजिक एकता को भी बढ़ावा देते हैं।
उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की आराधना हमें शक्ति, साहस और अन्याय के खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा देती है। ऐसे धार्मिक आयोजनों में लोगों की सहभागिता हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और आपसी सौहार्द को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
कलश यात्रा में कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी, संदीप चीमा, उमा सरकार, संजय ठुकराल, परिमल राय, चंद्रशेखर गांगुली, पार्षद सुशील मंडल, पार्षद शुभम दास, मानस बैरागी, अर्जुन विश्वास, दिलीप अधिकारी, जगदीश कर्मकार, सुमित राय, विश्वजीत मंडल, आलोक राय, पिंटू गांगुली, मोनू ठाकुर, बाबू सरदार, राज चक्रवर्ती, पूर्व पार्षद राजेश सिंह, सतीश कुमार, विजय साना, मनीष गंगवार, विशाल वर्मा, अमरपाल, केरू मंडल, गगन ग्रोवर और ललित बिष्ट सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
