IMG-20260604-WA0032
  • एसएसपी अजय गणपति के सख्त निर्देशन में पुलभट्टा पुलिस की बड़ी सफलता, अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी की बाइक, जेवरात और नकदी बरामद

रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर पुलिस ने घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाकर तमंचे के बल पर लूट और मोटरसाइकिल चोरी की सनसनीखेज घटना का सफल खुलासा करते हुए गिरोह के तीसरे वांछित आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के साथ ही मामले में शामिल सभी तीनों अभियुक्त पुलिस गिरफ्त में आ चुके हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलभट्टा पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी शकील मियां निवासी लोहार नगला, थाना फतेहगंज पश्चिमी, बरेली (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया। आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से लूट की घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल, लूटे गए जेवरात तथा 30 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार इस मामले में दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। तीसरे आरोपी की तलाश लगातार जारी थी, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा जिले में अपराध और अवैध शस्त्र रखने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश चन्द्र भट्ट, उपनिरीक्षक धीरज वर्मा, अपर उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र, हेड कांस्टेबल संजू राम और कांस्टेबल मनोज मेहरा शामिल रहे।

error: Content is protected !!