IMG-20260630-WA0039
  • खाटू श्याम मंदिर में स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित, पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना; भजन संकीर्तन को बताया सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत

रुद्रपुर। रुद्रपुर इलेक्ट्रिकल्स एसोसिएशन ट्रस्ट की ओर से गल्ला मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर में आयोजित श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने खाटू श्याम बाबा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की, भजन संकीर्तन का श्रवण किया तथा प्रसाद ग्रहण कर सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि खाटू श्याम बाबा के प्रति श्रद्धा और आस्था लोगों को सेवा, समर्पण और सदाचार की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारा, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करते हैं। भजन संकीर्तन से मन को शांति मिलती है और व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।

उन्होंने श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव के सफल आयोजन के लिए रुद्रपुर इलेक्ट्रिकल्स एसोसिएशन ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के निरंतर आयोजन की कामना की।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रभात खुराना, महामंत्री दिलीप गुगलानी, उपाध्यक्ष इन्द्र साहनी, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह सहित ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!