IMG-20261108-WA0044

एक ही छत के नीचे मिलेंगे चावल, फ्रोजन और ऑर्गेनिक उत्पाद

रुद्रपुर। चावल एवं फ्रोजन खाद्य उत्पादों के निर्माण के क्षेत्र में उत्तराखंड की प्रतिष्ठित कंपनी केएलए इंडिया पब्लिक लिमिटेड ने अपने कारोबार का विस्तार करते हुए गल्ला मंडी में नए आउटलेट की शुरुआत की है। आउटलेट का भव्य शुभारंभ शहर के वरिष्ठ उद्योगपति महेश छाबड़ा एवं हनुमान बिंदल तथा केएलए की डायरेक्टर शकुंतला अग्रवाल, अरुण अग्रवाल और अशोक अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। नए आउटलेट में चावल की विभिन्न किस्मों के साथ फ्रोजन फूड, ऑर्गेनिक दालें और मसालों की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई गई है। इससे शहरवासियों को रोजमर्रा की जरूरतों के कई गुणवत्तापूर्ण खाद्य उत्पाद एक ही स्थान पर मिल सकेंगे।

इस अवसर पर कंपनी के डायरेक्टर अशोक अग्रवाल ने आउटलेट में उपलब्ध उत्पादों की जानकारी देते हुए बताया कि यहां देहरादून बासमती, 1121 बासमती, 1401 बासमती, शरबती बासमती, परमल, मंसूरी और ब्राउन राइस सहित चावल की कई लोकप्रिय किस्में उपलब्ध रहेंगी। इसके साथ ही फ्रोजन उत्पादों की भी बड़ी रेंज रखी गई है। इसमें मटर, स्वीट कॉर्न, मिक्स वेज, बर्गर टिक्की, समोसा, स्प्रिंग रोल सहित लगभग 25 तरह की सब्जियां और अन्य खाद्य उत्पाद शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि आउटलेट की एक विशेष आकर्षण ‘प्रकृति प्योर’ ब्रांड के ऑर्गेनिक उत्पाद भी होंगे। इसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार की ऑर्गेनिक दालें और मसाले उपलब्ध कराए जाएंगे। इस तरह उपभोक्ताओं को पारंपरिक खाद्य उत्पादों के साथ ऑर्गेनिक उत्पादों के विकल्प भी एक ही छत के नीचे मिल सकेंगे। शुभारंभ समारोह में पहुंचे अतिथियों को कंपनी की ओर से ऑर्गेनिक दालें भेंट स्वरूप प्रदान की गईं।

इस अवसर पर केएलए इंडिया के एमडी अरुण अग्रवाल ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य उपभोक्ताओं तक गुणवत्तापूर्ण खाद्य उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला पहुंचाना है। आउटलेट के माध्यम से ग्राहकों को चावल, फ्रोजन फूड और ऑर्गेनिक उत्पादों के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक ही परिसर में विभिन्न श्रेणियों के उत्पाद उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की जरूरतों और बदलती पसंद को ध्यान में रखते हुए उत्पादों की विविधता और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

शुभारंभ समारोह में मोहन अग्रवाल, नीलम छाबड़ा, पूनम बिंदल, नीतू अग्रवाल, रंजीता अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, राजकुमार बिंदल, संदीप यादव, गौरव सिंघल, नीरज गुप्ता, पवन अग्रवाल, चीनी बाबू, गोपाल अग्रवाल, दीपक, विजय, वीरेंद्र, प्रभु दयाल, प्रदीप, उत्सव अग्रवाल, लक्ष्य अग्रवाल, रक्षित अग्रवाल, अनीशा अग्रवाल, सलोनी अग्रवाल, रिया अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!