IMG-20260630-WA0038
  • ग्रामीण क्षेत्रों तक बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाने की पहल, सप्ताहभर चलेंगे जागरूकता और सहकारिता से जुड़े कार्यक्रम

रुद्रपुर। सहकारिता मंत्रालय के स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रुद्रपुर स्थित जिला सहकारी बैंक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक शिव अरोरा ने सहकारिता समृद्धि रथ और एटीएम वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह एटीएम वैन ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को नकदी निकासी सहित बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहकारिता मंत्रालय की स्थापना की गई, जिसका उद्देश्य ग्रामीण, निम्न और मध्यम वर्ग के लोगों को सहकारिता से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि सहकारी बैंकों के माध्यम से किसानों, छोटे व्यापारियों और उद्यमियों को आसान ऋण उपलब्ध होने से बड़ी संख्या में लोग आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से जुड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सहकारिता विभाग की योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया गया है। वहीं उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सहकारिता क्षेत्र में प्रभावी कार्य हुए हैं, जिससे पंचायतों, सहकारी समितियों, किसानों और छोटे व्यापारियों को सीधा लाभ मिला है।

कार्यक्रम के दौरान सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत 30 जून से 6 जुलाई तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई। इस दौरान पौधरोपण, पैक्स सशक्तिकरण एवं जागरूकता शिविर, केसीसी वितरण, विद्यालयों में सहकारिता कार्यशालाएं, सामान्य निकाय बैठकें, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, सोशल मीडिया आउटरीच दिवस तथा देहरादून में राज्य स्तरीय ‘सहकार से समृद्धि सहकार मंथन’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस मौके पर बैंक प्रशासक एमपी तिवारी, बैंक प्रबंधक संदीप कुमार भाटिया, जिला सहायक निबंधक हरीश चंद्र खंडूरी, जिला सहकारी अधिकारी बलराज सिंह, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक रेशम सिंह, पार्षद प्रतिनिधि सचिन मुंजाल, यूनियन अध्यक्ष हरि सिंह, उपाध्यक्ष जी.पी. चमोली, यूनियन मंत्री हर्ष तिवारी, सुषमा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!