IMG-20261022-WA0056
  • बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर, महानगर अध्यक्ष ममता रानी और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद

रुद्रपुर। कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी वरुण चौधरी के रुद्रपुर सिटी क्लब पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्हें फूलमालाएं पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

विधानसभा प्रभारी वरुण चौधरी ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जनता मौजूदा सरकार की नीतियों से त्रस्त है और कांग्रेस ही राज्य में बेहतर विकल्प दे सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय है। उन्होंने कहा कि जनता के हक की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाई जाएगी।

वहीं, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर पार्टी आगामी चुनावों में शानदार प्रदर्शन करेगी। बैठक में संगठन की मजबूती और चुनावी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह दिखाई दिया।

इस अवसर पर योगेश चौहान, दिनेश पंत, सर्वेश कुमार सिंह, मोहनखेड़ा, डॉ. अजय कुमार सिंह, पार्षद परवेज कुरैशी, पार्षद इंद्रजीत सिंह, रंजीत सिंह राणा, रामस्वरूप भारती, संदीप चीमा, तरुण नेगी, फरमान सिद्दीकी, आजम खान, असलम जावेद, संजय आइस, शावेज कुरैशी, उमा सरकार, ज्योति टम्टा, करण सिंह, कैलाश चंद, सुनील चुग, संजय ठुकराल, पूर्व पार्षद मोहन भारद्वाज, केरु मंडल, विकास विश्वास, अनुज दीक्षित, मधु सिकदर, कविता, सरोज शर्मा, निशांत शाही, पूर्व पार्षद राजेश कुमार, सुदर्शन प्रजापति, संजय कुमार, धरेंद्र वर्मा, सुभाष राय, पूर्व पार्षद उमर खान और अबरार अहमद सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!