IMG-20260622-WA0076
  • शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व धार्मिक उत्साह, महिलाओं संग कलश यात्रा में दिखी भक्ति की झलक

रुद्रपुर। रम्पुरा वार्ड नंबर 24 स्थित एकराम आर्य पार्क शिव मंदिर में प्रस्तावित शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा विशेष रूप से शामिल हुए और श्रद्धालुओं के साथ कलश यात्रा में भाग लिया।

जानकारी के अनुसार, विधायक शिव अरोरा द्वारा पूर्व में लगभग 5 लाख रुपये की लागत से मंदिर का निर्माण कार्य कराया गया था। मंदिर निर्माण के बाद स्थानीय निवासियों ने शिवलिंग स्थापना की मांग रखी, जिसे विधायक ने स्वीकार करते हुए मंदिर में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा का निर्णय लिया। इसी क्रम में यह कलश यात्रा आयोजित की गई।

कलश यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र “हर हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा। विधायक शिव अरोरा भी भक्ति भाव में डमरू बजाते हुए महिलाओं के साथ यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि रम्पुरा क्षेत्र धार्मिक आयोजनों के लिए जाना जाता है और यहां लगातार धार्मिक कार्यक्रम होते रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें गर्व है कि उनके द्वारा कराए जा रहे प्रयासों से मंदिर में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा संभव हो रही है।

विधायक ने भगवान महादेव से क्षेत्र के विकास और जनता के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर पार्षद गिरीश पाल, डॉ. महेश कोली, सौरभ गुप्ता, राज कोली, सुदामा कोली, प्रीतम कोली, सुषमा, राजदेवी, शोभा, ममता सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!