IMG-20260715-WA0037
  • विधायक शिव अरोरा बोले रुद्रपुर क्षेत्र मे विकास कार्यों मिली नई रफ्तार

रुद्रपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर प्रवास पर आये प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा ने जहाँ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पांच वर्ष पूर्ण होने पर अनेको कार्यक्रमों शिरकत की तो वही रुद्रपुर विधानसभा के सुंदरपुर क्षेत्र मे एक बढ़े कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमे प्रभारी मंत्री के स्वागत मे बड़ी तादांत मे लोग शामिल हुऐ तो वही रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों मे विधानसभा निधि व क्षेत्र पंचायत निधि के 60 लाख के विकास कार्यों का प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा ने विधायक शिव अरोरा मौजूदी मे शिलान्यास लोकार्पण किया।

जिसमे आनंदखेड़ा मे 15 लाख से बनने वाले भंडारा हाल निर्माण, सुंदरपुर मे जुगल बछाड़ के घर को जाने वाले 5 लाख की सीसी मार्ग, सुन्दरपुर मे सपन के घर से अरविन्द के घर तक 5 लाख से सीसी मार्ग, 5 लाख से मुकरदपुर श्मशान घाट का सौंदर्यकरण कार्य, विजयनगर मे मन्दिर सौंदर्यकरण कार्य, छतरपुर मे डिवाइन कॉलोनी के मुख्य मार्ग से प्रमोद कुमार गुप्ता के घर तक सीसी मार्ग निर्माण, जाफरपुर शमशान घाट सौंदर्यकरण कार्य शामिल थे, इस दौरान हरेला पर्व के अवसर पर प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा ने विधायक शिव अरोड़ा के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण को स्वस्थ जीवन के अनुकूल बनाने का संदेश दिया।

इस दौरान उत्तराखंड सरकार मे परिवहन मंत्री व जनपद ऊधम सिंह नगर प्रभारी मंत्री ने कहा उनका रुद्रपुर प्रवास कार्यक्रम था जहाँ उन्होंने पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्यमंत्री 5 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने को उत्तराखंड मे एक नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है उन्होंने कहा उत्तराखंड प्रदेश की बागडोर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आते ही प्रदेश मे विकास कार्यों ने तेज गति से रफ्तार पकड़ी है, उन्होंने नेतृत्व मे उत्तराखंड राज्य आगे बढ़ा है हमने धार्मिक सांस्कृतिक पहचान को विश्व पटल पर मजबूती मिली है, पर्यटन के क्षेत्र मे उत्तराखंड रिकॉर्ड इतिहास क़ायम हुआ।

प्रदीप बत्रा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे उत्तराखंड देश का पहला राज्य यूसीसी लागू करने बना, सख्त नकल विरोधी क़ानून, मदरसा बोर्ड खत्म कर अल्पसंख्यक कल्याण प्राधिकरण बनाना, सख्त धर्मांतरण क़ानून जैसे कड़े निर्णय राज्य हित मे लेने का कार्य मुख्यमंत्री धामी के कार्यकाल मे हुआ ।

प्रभारी मंत्री बोले रुद्रपुर विधानसभा मे भी सरकार के द्वारा अनेको विकास कार्यों को करवाया जा रहा है वही विधायक शिव अरोरा के प्रयासों से रुद्रपुर विधानसभा मे रफ्तार पकड़ी है सुंदरपुर कार्यक्रम मे ग्रामीण क्षेत्रों मे लाखो रूपये से विकास कार्यों की सौगात जनता को समर्पित की है, प्रभारी मंत्री बोले उत्तराखंड मे प्रदेश की जनता के हितो को ध्यान मे रखते हुऐ समग्र उत्तराखंड का विकास को सुनिश्चित करने का कार्य लगातार किया जा रहा है।

इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा मेरी विधायनिधि से ग्रामीण क्षेत्रों मे किये गये 60 से अधिक के विकास कार्यों को प्रभारी मंत्री द्वारा लोकार्पण/ शिलान्यास के माध्यम से जनता को समर्पित करने का कार्य किया यह हम सभी के लिये हर्ष का विषय है, उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे लगातार रुद्रपुर मे एक के बाद एक बड़ी परियोजना स्वीकृति हो रही है,निश्चित रूप से सरकार के प्रभारी मंत्री के रूप से जिला मुख्यालय होने के नाते रुद्रपुर को और तेज गति से विकास कार्यों को बल मिलेगा ऐसा पूर्ण विश्वास है।

विधायक बोले उनका प्रयास है विकास कार्यों से कोई क्षेत्र अछूता न रहें यह उनका प्रयास है उन्होंने अपने कार्यकाल मे ऐसी ऐसी सड़को का निर्माण करवाया जो वहाँ के लोगो के लिये नासूर बनी हुई थी।

विधायक शिव अरोरा ने कहा सुंदरपुर क्षेत्र मे उनके कार्यकाल मे 50 से अधिक के विकास कार्यों हो चुके है, विधायक बोले जनप्रतिनिधि के रूप मे ईमानदारी से किये गये प्रयास सफल होकर धरातल पर नजर आ रहें है और क्षेत्र की जनता लगातार विकास कार्यों को देख़ रही है।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास, प्रीत ग्रोवर, राजेश बजाज, निर्मला सिंह, हरीश भट्ट, दीपक गिरि, वंदना ढाली, अजितेश पाइक, गुरबाज दुमरा, आयुष चिलाना, रमेश कन्याल, इंद्रपाल चौधरी, राजकुमार चौधरी, मुकेश कुमार, जीतेन्द्र कुमार, राजीव शुक्ला, अशोक ढाली, नंदराम, मिथलेश, कुलदीप चंद्र, रणजीत, श्यामल मंडल, अरुण मंडल, राजेंद्र सैनी, विशु मक्कड़, मोहित चौहान, बाबू राम सैनी, अनुज सरदार, रीमा पाइक, मयंक कक्कड़, सुनील यादव, डंम्पी चोपडा आदि लोग मौजूद रहें।

error: Content is protected !!