IMG-20260716-WA0116
  • संजय नगर स्थित नए प्रतिष्ठान का फीता काटकर किया उद्घाटन, व्यापारिक उन्नति और स्थानीय रोजगार को बताया विकास का आधार

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने किच्छा रोड स्थित संजय नगर में नव स्थापित रायन वस्त्र शोरूम का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिष्ठान संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं व्यापारिक सफलता की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजकुमार ठुकराल ने कहा कि नए व्यापारिक प्रतिष्ठानों के खुलने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की मेहनत, ईमानदारी और लगन शहर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

उन्होंने विश्वास जताया कि रायन वस्त्र शोरूम अपनी गुणवत्ता, बेहतर सेवाओं और ग्राहकों के विश्वास के बल पर क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाएगा। साथ ही प्रतिष्ठान संचालकों से ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद और संतोषजनक सेवाएं उपलब्ध कराने का आह्वान करते हुए कहा कि पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ किया गया व्यापार हमेशा सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचता है।

इस अवसर पर विकास मल्लिक, रंजीत तिवारी, असीता बाला, उत्तम चौधरी, तरुण विश्वास, अभिमन्यु साना, शिवा दास, बॉबी गोलदार, पंकज मिश्रा, विश्वजीत ढाली, दीपक सरकार, गोलू मिश्रा, सुजीत ढाली, अभिजीत, पारस, प्रताप, जयदेव, कार्तिक, सुशांत, प्रकाश मल्लिक, राजू बढ़ोई, सुजीत विश्वास, बिट्टू, ध्रुव, शिशिर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!