IMG-20260714-WA0014
  • पुष्पमालाएं पहनाकर किया अभिनंदन, बाबा बर्फानी और माता रानी से सभी के सुख-समृद्धि की कामना की

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने श्री अमरनाथ एवं माता वैष्णो देवी की पवित्र यात्रा से सकुशल लौटे श्रद्धालुओं का पुष्पमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। उन्होंने सभी यात्रियों को सफल एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा बर्फानी और माता वैष्णो देवी का आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

उन्होंने कहा कि श्री अमरनाथ और माता वैष्णो देवी की यात्रा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि श्रद्धा, सेवा, त्याग और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का भी प्रतीक है। कठिन परिस्थितियों के बावजूद श्रद्धालुओं ने जिस अटूट विश्वास और उत्साह के साथ यात्रा पूरी की है, वह समाज के लिए प्रेरणादायक है।

राजकुमार ठुकराल ने कहा कि धार्मिक यात्राएं समाज में आध्यात्मिक चेतना और आपसी सद्भाव को मजबूत करती हैं। उन्होंने कामना की कि बाबा बर्फानी और माता रानी की कृपा सभी श्रद्धालुओं, उनके परिवारों तथा प्रदेशवासियों पर सदैव बनी रहे और सभी का जीवन खुशहाल एवं मंगलमय हो।

इस अवसर पर संजय ठुकराल, प्रवेश बब्बर, राजकुमार भुसरी, पंकज सुखीजा, ललित बिष्ट, सुनील चुग, विक्की मुंजाल, बॉबी टुटेजा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

error: Content is protected !!