IMG-20260819-WA0084
  • लंबे समय से फरार गैर-जमानती वारंटियों पर ऊधम सिंह नगर पुलिस का शिकंजा, न्यायालय में किया जा रहा पेश

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देशन में अपराधियों और लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने ताबड़तोड़ दबिश देकर 11 गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

दिनेशपुर पुलिस ने 6 वारंटी दबोचे

थाना दिनेशपुर पुलिस ने रात्रि में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 6 वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में विश्वजीत विश्वास, पुलीन सरकार, सुभाष बाला, हृदयेश कुमार सिंह, विशाल शील और आरती शामिल हैं।

रुद्रपुर में 4 वारंटियों की गिरफ्तारी

कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 4 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें प्रेम शंकर, अमन कोली, गुरविन्दर सिंह उर्फ गोलू और ओमप्रकाश उर्फ कल्लू शामिल हैं।

पांच साल से फरार वारंटी खटीमा से गिरफ्तार

खटीमा की चौकी सत्रहमील मझौला पुलिस ने पांच वर्षों से फरार चल रहे 40 वर्षीय वारंटी सुरजीत सिंह को मुखबिर की सूचना पर ग्राम चन्देली से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी अपना मूल घर छोड़कर चन्देली में छिपकर रह रहा था।

पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन प्रहार के तहत फरार वारंटियों और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

error: Content is protected !!