IMG-20260820-WA0028
  • कार से करीब 2.50 लाख रुपये कीमत की चोरी की विद्युत केबल बरामद, 165 टुकड़ों में मिली केबल; पूर्व की चोरी की घटनाओं का भी खुलासा

खटीमा। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में खटीमा पुलिस ने विद्युत केबल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार और करीब 2.50 लाख रुपये कीमत की चोरी की विद्युत केबल बरामद की है।

20 अगस्त 2026 को अवर अभियंता विनोद चंद्र जोशी ने डायल-112 के माध्यम से सूचना दी कि ग्राम चंदेली में अज्ञात चोरों ने 11 केवी कृषि फीडर चंदेली की विद्युत लाइन से केबल काटकर चोरी कर ली है। चोरी की गई केबल को कार में भरकर आरोपी ग्राम चंदेली से ग्राम बंडिया की ओर फरार हो रहे थे।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सत्रहमील मझौला उपनिरीक्षक किशोर पंत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्राम बंडिया स्थित भीम कॉलोनी के पास विद्युत विभाग की टीम के सहयोग से संदिग्ध कार संख्या UK-06-BF-0797 को रोककर उसमें सवार चार व्यक्तियों को पकड़ लिया गया।

कार की तलाशी लेने पर उसमें करीब 165 टुकड़ों में 2–3 फीट लंबी विद्युत केबल बरामद हुई। बरामद केबल की अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई गई है।

पूछताछ में आरोपियों ने पूर्व में भी खटीमा क्षेत्र में विद्युत केबल चोरी कर उसे कबाड़ियों को बेचने अथवा भेजने की बात बताई। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. अलीम पुत्र सगीर अहमद, निवासी ग्राम सिरौलीकला, थाना पुलभट्टा, ऊधम सिंह नगर।
  2. जुनैद पुत्र लियाकत अली, निवासी दोपहरिया रोड, सिरौलीकला, थाना पुलभट्टा, ऊधम सिंह नगर।
  3. मो. अय्यूब पुत्र मो. ईषू, निवासी सिरौलीकला, थाना पुलभट्टा, ऊधम सिंह नगर।
  4. पिन्टू कुमार सिंह पुत्र राजेश सिंह, निवासी नगला, थाना पंतनगर, ऊधम सिंह नगर।

अवर अभियंता विनोद चंद्र जोशी की तहरीर के आधार पर थाना खटीमा में आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है।

error: Content is protected !!