IMG-20260715-WA0064
  • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में एसओजी रुद्रपुर की बड़ी सफलता, देशभर से ट्रैक कर मोबाइल स्वामियों को सौंपे गए 102 एंड्रॉइड और आईफोन

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर एक बार फिर आमजन का भरोसा मजबूत किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में एसओजी रुद्रपुर द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लाखों रुपये मूल्य के 102 गुमशुदा एंड्रॉइड और आईफोन सफलतापूर्वक बरामद किए गए। पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे।

एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में एसओजी टीम गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी के लिए लगातार तकनीकी विश्लेषण और सर्विलांस का सहारा लेकर अभियान चला रही है। किसी भी नागरिक द्वारा मोबाइल गुम होने की शिकायत मिलते ही पुलिस तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर फोन को सर्विलांस पर लगाती है और उसकी लोकेशन ट्रैक करने की कार्रवाई शुरू कर देती है।

इसी अभियान के तहत एसओजी रुद्रपुर ने देश के विभिन्न राज्यों और स्थानीय क्षेत्रों से कुल 102 मोबाइल फोन बरामद किए। इनमें एंड्रॉइड और आईफोन दोनों शामिल हैं। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस की कार्यशैली की जमकर सराहना की। कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया हुआ मोबाइल कभी वापस मिल पाएगा। मोबाइल स्वामियों ने ऊधम सिंह नगर पुलिस और एसएसपी अजय गणपति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस की तत्परता और तकनीकी दक्षता आमजन के लिए भरोसे का प्रतीक बन रही है।

error: Content is protected !!