IMG-20260902-WA0092
  • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में विशेष जागरूकता अभियान, बैंक खाते-यूपीआई और सिम का दुरुपयोग रोकने की दी हिदायत

रुद्रपुर। साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए ऊधमसिंहनगर पुलिस ने म्यूल खातों के खिलाफ विशेष जागरूकता और काउंसलिंग अभियान चलाया। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में जनपदभर में चिन्हित खाताधारकों की काउंसलिंग कर उन्हें साइबर ठगी के प्रति जागरूक किया गया।

पुलिस ने खाताधारकों को बताया कि साइबर ठग पैसों का लालच देकर बैंक खाते, UPI आईडी और मोबाइल सिम का इस्तेमाल अवैध वित्तीय लेन-देन में कर सकते हैं। ऐसे किसी भी प्रलोभन में नहीं आने की अपील की गई।

साथ ही बैंक खाते की जानकारी, ATM या डेबिट कार्ड, UPI आईडी, OTP और अन्य बैंकिंग विवरण किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई। काउंसलिंग के दौरान खाताधारकों को साइबर सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई।

पुलिस ने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर अपने बैंक खाते, UPI आईडी या सिम का इस्तेमाल साइबर अपराध अथवा अवैध वित्तीय लेन-देन के लिए कराता पाया गया, तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

error: Content is protected !!