IMG_20260902_230746
  • एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर आईटीआई पुलिस की कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में वांछित वारंटियों पर कसा शिकंजा

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के सख्त निर्देश पर जिले में वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली आईटीआई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने लंबे समय से न्यायालय में अनुपस्थित चल रहे 5 वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए वारंटियों के खिलाफ विभिन्न मामलों में न्यायालय से वारंट जारी थे। कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार वारंटियों में विनय कुमार निवासी हिम्मतपुर, बलवंत सिंह निवासी कनकपुर वकीलोवाला, परमजीत कौर उर्फ पम्मी निवासी आलूफार्म कुण्डेश्वरी, चंदना देवी निवासी हिम्मतपुर और फिरोज खान निवासी काशीपुर शामिल हैं।

इनमें आरोपियों के खिलाफ मारपीट, दहेज उत्पीड़न, धमकी, एनआई एक्ट, आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट समेत अलग-अलग धाराओं में मामले दर्ज हैं।

वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए की गई कार्रवाई में उपनिरीक्षक बसंत पंत, हेड कांस्टेबल सिराज हुसैन, कांस्टेबल रमेश बंग्याल, दीपक जोशी और राजेंद्र जोशी शामिल रहे।

error: Content is protected !!