- पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई, जीत की खुशी में किया उत्सव
रुद्रपुर। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 6,053 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। इस जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई।
जीत की खुशी में रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में लघु उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव गुप्ता, विकास बंसल, सुरेंद्र गुप्ता, संजय सैनी, सुनील जालिम, अमरजीत सैनी, विवेक, नितिन, सोनू शर्मा, सोनू सिंह, नंदू, मुकेश, सोनू सक्सेना, राकेश अधिकारी, ललित सिंह बिष्ट, सुदीप सिंह, केरू मंडल, रुद्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की जीत को जनता के विश्वास की जीत बताते हुए भविष्य में भी पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।
