IMG-20260922-WA0050
  • स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर दिए कड़े निर्देश, बोले—निर्वाचन प्रक्रिया में व्यवधान का प्रयास बर्दाश्त नहीं

किच्छा। किच्छा एवं सिरौलीकलां नगर पालिका निर्वाचन के दौरान किच्छा स्ट्रांग रूम के बाहर हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति स्वयं स्ट्रांग रूम पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और तैनात पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

SSP अजय गणपति ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम के आसपास होने वाली प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए और सुरक्षा ड्यूटी पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ निभाई जाए।

मौके पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए SSP ने आसपास के क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। वर्तमान में स्थिति शांतिपूर्ण एवं नियंत्रण में बताई जा रही है तथा पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

SSP अजय गणपति ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कानून-व्यवस्था प्रभावित करने अथवा निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

error: Content is protected !!