IMG_20260729_212343
  • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में विशेष अभियान, वाहन स्वामियों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत होगी नियमानुसार कार्रवाई

किच्छा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक किच्छा के पर्यवेक्षण में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली किच्छा पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट और आवश्यक दस्तावेजों के संचालित हो रही 12 मोटरसाइकिलों को सीज कर दिया।

पुलिस के अनुसार, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। सीज की गई सभी मोटरसाइकिलों के स्वामियों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

कोतवाली किच्छा पुलिस ने आम नागरिकों से वाहन चलाते समय नंबर प्लेट अनिवार्य रूप से लगाने, वाहन के आवश्यक दस्तावेज जैसे आरसी, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस और प्रदूषण प्रमाण पत्र साथ रखने, नाबालिगों को वाहन न देने तथा हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही लोगों से सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमों का पालन करने का आग्रह किया गया है।

error: Content is protected !!