Screenshot_2026_0516_183737

रुद्रपुर। ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर परिवहन विभाग रुद्रपुर ने एक सराहनीय पहल शुरू की है। माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की अपील से प्रेरित होकर विभाग ने प्रत्येक शनिवार को ‘नो व्हीकल डे’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।
संभागीय परिवहन अधिकारी हल्द्वानी के निर्देशों के तहत शनिवार को विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने निजी वाहनों का उपयोग न करते हुए सार्वजनिक परिवहन, साइकिल और पैदल चलकर कार्यालय पहुंचकर लोगों को जागरूक किया।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि आने वाले समय में कार पूलिंग, इलेक्ट्रिक वाहनों और सार्वजनिक परिवहन को अधिक बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि ईंधन की खपत कम हो और प्रदूषण पर नियंत्रण पाया जा सके।
परिवहन विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि वे अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव अपनाकर पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम में सहभागी बनें। अधिकारियों का कहना है कि सामूहिक प्रयासों से ही भविष्य में बढ़ते प्रदूषण और ईंधन संकट जैसी समस्याओं का समाधान संभव है।

error: Content is protected !!