IMG-20260720-WA0012
  • कुमाऊं में विश्वस्तरीय एल्युमिनियम डोर एवं विंडो सॉल्यूशंस का नया प्रतिष्ठान

हल्द्वानी। आधुनिक निर्माण तकनीक और प्रीमियम आर्किटेक्चरल सॉल्यूशंस के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में एटीएस इंटरप्राईजेज ने रामपुर रोड, हल्द्वानी में अपने तीसरे टोस्टम स्टूडियो का भव्य शुभारंभ किया। रुद्रपुर और मुरादाबाद में सफल संचालन के बाद शुरू हुआ यह नया स्टूडियो कुमाऊं के ग्राहकों को विश्वस्तरीय गुणवत्ता, आधुनिक तकनीक और प्रीमियम डोर एवं विंडो सॉल्यूशंस उपलब्ध कराएगा।

शुभारंभ समारोह में सांसद अजय भट्ट, दर्जा मंत्री रामपाल सिंह, हल्द्वानी के महापौर गजराज बिष्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी.सी., वनवासी कल्याण आश्रम के पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री डाल चन्द्र सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेताओं, उद्योगपतियों, व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर स्टूडियो का उद्घाटन किया तथा आधुनिक शोरूम का अवलोकन करते हुए वहां प्रदर्शित प्रीमियम उत्पादों और अत्याधुनिक तकनीक की सराहना की।
इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड तेजी से आधुनिक विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे प्रतिष्ठान प्रदेश में विश्वस्तरीय तकनीक और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्थानीय व्यापार और रोजगार को भी नई गति प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने एटीएस इंटरप्राईजेज की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुणवत्ता और उत्कृष्ट सेवाओं के बल पर यह प्रतिष्ठान निश्चित रूप से ग्राहकों का विश्वास जीतने में सफल होगा।

प्रतिष्ठान के संस्थापक एवं भाजपा नेता ललित मिगलानी ने कहा कि एटीएस इंटरप्राईजेज का उद्देश्य केवल उत्पाद उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि ग्राहकों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप संपूर्ण समाधान प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि टोस्टम विश्व के अग्रणी ब्रांडों में शामिल है, जिसकी पहचान मजबूत गुणवत्ता, आकर्षक डिज़ाइन, सुरक्षा, ऊर्जा दक्षता और आधुनिक तकनीक के लिए की जाती है। नए स्टूडियो के माध्यम से अब कुमाऊं क्षेत्र के ग्राहकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के डोर एवं विंडो सॉल्यूशंस स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगे।

उन्होंने कहा कि नया घर बना रहे लोगों, आर्किटेक्ट्स, बिल्डर्स, इंटीरियर डिज़ाइनर्स तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए यह स्टूडियो आधुनिक और प्रीमियम विकल्पों का एक समर्पित केंद्र होगा। यहां ग्राहकों को विशेषज्ञ परामर्श के साथ उनकी आवश्यकता के अनुरूप उपयुक्त समाधान उपलब्ध कराए जाएंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने एटीएस इंटरप्राईजेज की इस नई पहल को कुमाऊं के निर्माण एवं रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए सकारात्मक कदम बताते हुए प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में विवेक सक्सेना, भारत भूषण चुघ, जेबी सिंह, राजेन्द्र बिष्ट, हरनाम चौधरी, डॉ. रवि फुटेला, डॉ. अनुपमा रवि फुटेला, पंकज बंगा, अशोक सरना, शिवम ठुकराल, सौरभ, सोमन, नरेश चंदौला,पंकज बतरा, बाला अदलखा, अशोक गोल्डी, संजय अदलखा, मोहन गोयल, रौनिक नारंग, जगदीश टंडन, प्रदीप बिष्ट, मनीष छाबड़ा, समरवीर सिंह, अमरीक चावला, गोल्डी पसरीचा, मानिक अरोड़ा, अशोक चावला, अशोक गुंबर, हिमांशु मिड्डा, नवीन जोशी सहित बड़ी संख्या में उद्योगपति, व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!