IMG-20261128-WA0089
  • गल्ला मंडी स्थित श्री पंचमुखी हनुमान बालाजी मंदिर से शुरू हुई यात्रा, 3 दिसंबर तक होगा भागवत कथा का आयोजन; 4 दिसंबर को पूर्णाहुति और भंडारा

रुद्रपुर। गल्ला मंडी स्थित श्री पंचमुखी हनुमान बालाजी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्री पंचमुखी हनुमान बालाजी मंदिर समिति एवं श्री नीलकण्ठ धाम ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भजन-कीर्तन और भगवान के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो उठा।

कलश यात्रा श्री पंचमुखी हनुमान बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर भगत सिंह चौक, मुख्य बाजार और पांच मंदिर होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीत गाते हुए और भगवान के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। मार्ग में जगह-जगह धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष गुलशन नरंग ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 28 नवंबर से 3 दिसंबर तक किया जाएगा। कथा के दौरान श्रद्धालुओं को भगवान की दिव्य लीलाओं और श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का श्रवण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि 4 दिसंबर को दोपहर 2 बजे पूर्णाहुति होगी। इसके उपरांत सत्संग-प्रवचन और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और धर्मलाभ लेने की अपील की।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, तारा चन्द्र अग्रवाल, रौनिक नारंग, गुलशन नरंग, गगन वाधवा, सुनील चुघ, अजय नारायण सिंह, पवन अग्रवाल, सोनू अनेजा, शिवांश अग्रवाल, जतिन नागपाल, सुशील गावा, राजकुमार सीकरी, गोविंद राय, सतनाम सिंह, विजय जग्गा, विजय विरमानी, अभिषेक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

error: Content is protected !!