- 5.15 लाख रुपये कीमत के मोबाइल फोन मालिकों को सौंपे, चार आईफोन भी शामिल
गदरपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देशन में गदरपुर पुलिस ने खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंपकर उनके चेहरों पर फिर से मुस्कान लौटा दी। पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से निगरानी करते हुए अलग-अलग तिथियों में गुम हुए 32 मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी कुल कीमत करीब 5 लाख 15 हजार रुपये बताई गई है।
बरामद मोबाइल फोन में चार आईफोन भी शामिल हैं। बुधवार, 26 अगस्त 2026 को पुलिस ने सभी मोबाइल फोन उनके स्वामियों/आवेदकों के सुपुर्द किए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने ऊधम सिंह नगर पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया।
यह कार्रवाई एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से की गई। पुलिस टीम द्वारा गुम मोबाइल फोन का डाटा पोर्टल पर अपलोड कर लगातार निगरानी रखी गई, जिसके बाद विभिन्न कंपनियों के 32 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पुलिस टीम
थानाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह बृजवाल, हेड कांस्टेबल 46 हरीश वर्मा, कांस्टेबल 186 सआदत अली, कांस्टेबल 1206 लक्ष्मण कुमार, कांस्टेबल 1117 रविन्द्र बिष्ट, महिला कांस्टेबल 719 जानकी बुढ़लाकोटी और महिला कांस्टेबल 1093 ललिता कोरंगा शामिल रहे।
