IMG-20260821-WA0015
  • पुलभट्टा पुलिस ने दो लाख रुपये से अधिक कीमत की चरस की बरामद, तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त

किच्छा। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में पुलभट्टा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दो कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 किलो 20 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। बरामद चरस की अनुमानित कीमत दो लाख रुपये से अधिक बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, 20 अगस्त 2026 को सितारगंज रोड, किच्छा हाईवे के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने शिवम शर्मा और प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने शिवम शर्मा के कब्जे से 607 ग्राम और प्रदीप कुमार के कब्जे से 416 ग्राम चरस बरामद की। इसके साथ ही चरस की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद की है।

मामले में थाना पुलभट्टा में FIR संख्या 131/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

बरामदगी: 1 किलो 20 ग्राम अवैध चरस और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल।

पुलिस टीम: उपनिरीक्षक धीरज वर्मा, कांस्टेबल मानवेंद्र धोनी, कांस्टेबल विजय और कांस्टेबल दीपचंद लोहनी।

error: Content is protected !!