IMG-20260801-WA0014
  • गैंगस्टर, एनडीपीएस और गोवंश तस्करी समेत सात मामलों में नामजद आरोपी को पुलभट्टा पुलिस ने दबोचा

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देश पर फरार अपराधियों, वारंटियों और हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुलभट्टा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर एवं वारंटी यूसुफ पुत्र इब्राहिम निवासी चारबीघा सद्दाम गोटिया, सिरौलीकला, थाना पुलभट्टा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध वर्ष 2024 के फौजदारी वाद संख्या 51/73 में गुंडा अधिनियम की धारा-3 के तहत माननीय न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। इसके बावजूद आरोपी लगातार न्यायालय में पेश होने से बच रहा था और पुलिस गिरफ्तारी से भी फरार चल रहा था।

थाना पुलभट्टा पुलिस टीम ने लगातार की जा रही कार्रवाई के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नियमानुसार गिरफ्तारी के बाद उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मारपीट, एनडीपीएस एक्ट, गोवंश संरक्षण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट सहित कुल सात आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसका लंबा आपराधिक इतिहास सामने आया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक प्रताप सुयाल, अपर उपनिरीक्षक प्रकाश चंद्र एवं कांस्टेबल चारु पंत शामिल रहे।

error: Content is protected !!