IMG-20261015-WA0094
  • रुद्रपुर विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर दिया जोर

रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी, जिला ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर स्थित जिला कार्यालय में गुरुवार को भाजपा के संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर रुद्रपुर विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन भी आयोजित हुआ, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मंडल अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया।

जिला कार्यालय पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ संगठन महामंत्री श्री फणींद्रनाथ शर्मा का स्वागत किया। उत्साहपूर्ण माहौल में हुए अभिनंदन के बाद दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। सम्मेलन में संगठन की कार्यप्रणाली, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और पार्टी के निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर चर्चा की गईर्।

अपने संबोधन में संगठन महामंत्री श्री फणींद्रनाथ शर्मा ने कहा कि संकल्प से सिद्धि मिलती है। किसी भी संगठन की मजबूती उसके समर्पित कार्यकर्ताओं, मजबूत बूथ व्यवस्था और जनता के साथ निरंतर संपर्क पर निर्भर करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे स्पष्ट लक्ष्य और दृढ़ संकल्प के साथ संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाएं तथा प्रत्येक बूथ और शक्ति केंद्र तक अपनी सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि संगठन की योजनाओं और कार्यक्रमों को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। बूथ स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने, स्थानीय लोगों से संवाद बनाए रखने और जनसमस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए प्रयास करने से संगठन और जनता के बीच संपर्क अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

श्री शर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संगठन को निरंतर मजबूत बनाना, जनसंपर्क का विस्तार करना और कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन के कार्यों में जुटने का आह्वान किया। साथ ही उत्तराखंड और रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर बल दिया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने स्वागत भाषण देते हुए संगठन महामंत्री श्री फणींद्रनाथ शर्मा का अभिनंदन किया। उन्होंने उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए सम्मेलन को संगठनात्मक संवाद और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर बताया। इसके पश्चात प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश महामंत्री श्री तरुण बंसल, रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा और रुद्रपुर महापौर विकास शर्मा ने अपने संबोधनों में संगठनात्मक विषयों तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विचार रखे। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, आपसी समन्वय और जनसंपर्क को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि संगठन की गतिविधियों को प्रभावी बनाने में बूथ स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की भूमिका विशेष महत्व रखती है। सम्मेलन में संगठनात्मक योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने, कार्यकर्ताओं के बीच संवाद बनाए रखने और पार्टी के कार्यक्रमों में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम में जिला प्रभारी श्री खिलेन्द्र चौधरी, जिला सह प्रभारी श्री साकेत अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य, महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती रश्मि रस्तोगी, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला महामंत्री श्री रमेश जोशी, जिला कोषाध्यक्ष श्री रोशन अरोड़ा, दर्जा मंत्री श्री उत्तम दत्ता, श्री रामपाल, श्री सुरेश कोहली एवं श्रीमती फरजाना बेगम, जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग, हिमांशु शुक्ला, राकेश सिंह, अनिल चौहान, धीरेन्द्र मिश्रा, राजेश तिवारी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त विभिन्न मोर्चों के प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक तथा अन्य कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन में सहभागिता की।

error: Content is protected !!