kla 1

– चेयरमैन कुंदन लाल अग्रवाल और शकुंतला अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

रूद्रपुर । उत्तराखण्ड की प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाई केएलए इंडिया लिमिटेड के परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षाेल्लास और देशभक्तिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में केएलए ग्रुप के चेयरमैन कुंदन लाल अग्रवाल और श्रीमती शकुंतला अग्रवाल ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं और अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

समारोह को संबोधित करते हुए चेयरमैन कुंदन लाल अग्रवाल ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारे गौरवशाली संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण का दिन है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आज भारत विश्व पटल पर एक मजबूत शक्ति के रूप में उभर रहा है और इस प्रगति में औद्योगिक क्षेत्र का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने सभी कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के साथ-साथ संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहें और देश की उन्नति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

वहीं, कंपनी के एमडी अरूण अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि प्रत्येक नागरिक और विशेषकर युवाओं का यह दायित्व है कि वे पूरी निष्ठा के साथ राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि ईमानदारी और परिश्रम से किया गया कार्य ही राष्ट्र के प्रति सच्ची सेवा है। औद्योगिक संस्थानों में कार्य संस्कृति को और बेहतर बनाकर हम न केवल अपनी संस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के सपने को भी साकार कर सकते हैं।

इस अवसर पर अशोक अग्रवाल, रक्षित अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, रंजना अग्रवाल, अनीषा अग्रवाल, नितिशा अग्रवाल, गिरीश कुमार, भुवन, लक्ष्मण, राजन, बबली, राजेन्द्र मेहता, धर्मपाल, सुनील, हरपाल, राकेश साहनी, विजय, बांदु राम सहित कंपनी के तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!