murder

नशे में धुत था आरोपी पिता, मां की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

अलीगढ़। जनपद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ कठपुला बर्छी बहादुर दरगाह के पास एक पिता ने कथित तौर पर अपनी ही 15 दिन की मासूम बच्ची को जमीन पर पटक कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

नशे और विवाद ने ली मासूम की जान स्थानीय सूत्रों के अनुसार, घटना के समय आरोपी पिता नशे की हालत में था। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर पिता ने अपनी नवजात बच्ची को जमीन पर पटक दिया। बताया जा रहा है कि इलाके में नशेड़ियों का आतंक बढ़ता जा रहा है और बीते दिन भी यहाँ नशेड़ियों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले थे।

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने की जांच घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है ताकि मौत के सटीक कारणों का पता चल सके।

अधिकारी का बयान सीओ नगर प्रथम, मयंक पाठक ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, ष्16 जनवरी को कठपुला पुल के निकट एक 15 दिन की बच्ची की मृत्यु की सूचना उसकी मां द्वारा दी गई थी। सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा। हालांकि, प्राथमिक दृष्टि में बच्ची के शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत के सही कारणों का स्पष्टीकरण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।ष्

error: Content is protected !!