- आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने पर दिया जोर
खटीमा। दर्जा राज्य मंत्री एवं खटीमा विधानसभा प्रभारी श्री रामपाल ने खटीमा पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ परिचय बैठक की। बैठक में विधानसभा विस्तारक के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन की भावी रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान रामपाल ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और संगठनात्मक गतिविधियों में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की एकजुटता और जनता के साथ निरंतर संवाद किसी भी संगठन की महत्वपूर्ण ताकत हैं।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर दर्जा मंत्री श्रीमती मोहनी पोखरिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्री रामू जोशी, जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा पालक श्री अमित पांडेय, युवा मोर्चा जिला महामंत्री श्री शशांक वर्मा, श्री जीवन धामी, श्री भुवन चंद भट्ट, श्री प्रमोद गढ़कोटी, श्रीमती हेमा जोशी, श्री प्रकाश शर्मा और श्री नवल वाल्मीकि सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
